• Become a Fan!
  • Follow On Twitter

Kyon Main Woh Nahi

Posted In India, Poetry, Thoughtworks - By NitiN Kumar Jain On Saturday, September 20th, 2008 With 0 Comments

मैं आज जो हूँ
सोचता हूँ क्यों हूँ
क्यों मैं वो नही
जो मैं सोचा करता था
क्यों मैं वो नही
जो मैं चाहा करता था

क्यों सच से डरने लगा हूँ
क्यों झूट का सहारा है
क्यों किश्ती डूबी मेरी
क्यों तिनके का सहारा है
क्या गलती की जो यह सोचा
यह संसार हमारा है

झूट कभी नही बोलूँगा
क्यों मैं कहा करता था
क्यों मैं वो नही
जो मैं चाहा करता था

इंसानों की इस दुनिया में
भगवान कहाँ पर रहते है
व्यापर में अव्वल है यह सब
ना भावनाओं में अब बहते है
विचार बदलते है हर पल
क्या प्यार है यह सब कहते है

क्यों मैं हर पल
सपनो में रहा करता था
क्यों मैं वो नही
जो मैं चाहा करता था

क्यों मैं वो नही
जो मैं सोचा करता था
क्यों मैं वो नही
जो मैं चाहा करता था

-एन के जे



Tags: